इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिवनी जिले के अगरिया में उल्टी-दस्त का प्रकोप : 50 से अधिक बीमार, 1 महिला की मौत, स्वास्थ्य अमला जाँच में जुटा

जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले अगरिया ग्राम में उल्टी दस्त से पूरा गांव पीडि़त हो गया है। जहां लगभग 50 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में भर्ती कराया गया है। वही एक वृद्ध महिला की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि अगरिया में पानी का अभाव है। जिसके कारण बरसात से इक_ा हुआ पानी कुएं में आ जाता है। जिसे लोग पीने के उपयोग में ले रहे हैं। तथा अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करते हैं। वही पानी पीने से लोगों के बीमार होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है दूषित पानी पीने से उपचार के दौरान एक महिला की मौत भी हो गई है। जिसकी भी जांच की जा रही है।

सिवनी से स्वास्थ्य टीम घंसौर के लिए रवाना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर में जिन बीमारों को भर्ती कराया गया है। उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिवनी से स्वास्थ्य दल भी घंसौर के लिए रवाना हो गया है जहां बीमारों का बेहतर उपचार किया जाएगा।
बीमारों को जबलपुर,सिवनी और लखनादौन ले जा रहे परिजन
कई बीमारों के परिजन अपने अपने साधन से जबलपुर मेडिकल तथा कुछ लोग सिवनी जिला चिकित्सालय तथा कुछ बीमार सिविल अस्पताल लखनादौन के लिए निकल गए हैं। जहां बेहतर इलाज कराएंगे।

बंध जल आवर्धन योजना

बताया जा रहा है कि ग्राम में एवं आसपास जल आवर्धन योजना बंद है। जिसके कारण पीने के पानी का अभाव है। वही लोग मजबूरी में कुएं तथा अन्य जगह से पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं।
बीमारों किया भर्ती उपचार जारी वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भारती सोनकेशरिया ने बताया कि अगरिया ग्राम से सूचना मिली थी कि उल्टी दस्त से लोग बीमार है। 15 से 20 बीमार अस्पताल में आ चुके हैं। बाकी के लिए टीम भेजी गई है। संभवत: दूषित पानी पीने से यह घटना हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button