मध्य प्रदेशराज्य

दो मजदूरों की मौत का मामला: 3 अधिकारियों पर केस दर्ज

गोटेगांव – नरसिंहपुर। जिले में बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल के इथेनॉल प्लांट में सोमवार रात दो मजदूरों की मौत के बाद जांच शुरू हो गई है। खापा शेढ़ निवासी जगदीश यादव और सिलवानी निवासी पवन ठाकुर की इथेनॉल प्लांट में हुए हादसे में जान चली गई थी। इस घटना के बाद प्लांट संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और मृतक मजदूरों के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्लांट के तीन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

 

इनमें सायलो अधिकारी शिखर वर्मा, मैकेनिकल इंचार्ज शशिकांत और शिफ्ट हेड विजय मिश्रा शामिल हैं।

 

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (304/Aबीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रभारी उपसंचालक हिमांशु सोलमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्लांट संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं।

 

सोलमन के अनुसार, इतनी बड़ी दुर्घटना सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं है और इसमें तकनीकी स्तर पर बड़ी चूक की आशंका है।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, लेकिन यह गोपनीय है। इसके निष्कर्षों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट शासन और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

यह हादसा प्लांट का विशाल डीडीएस टैंक गिरने से हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button