SPMCHP231-2 Image
ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर भाजपा में शामिल, कांग्रेस में तवज्जो नहीं मिली, भाजपा बेहतर-एकता

जबलपुर, यशभारत। कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई। एकता ठाकुर ने भोपाल भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। एकता ठाकुर ने भाजपा में जाने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तवज्जो नहीं दी, पिछले दिनों रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा बुरा-भला कहा गया था। इसके साथ ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष से भी काफी नाराजगी थी, पिछले दिनों जब मिलने गई थी उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष ने मिलने का समय नहीं दिया। एकता ने कहा भाजपा बेहतर पार्टी है और क्षेत्र विकास हो इसलिए भाजपा की सदस्यता ली। पूरा विश्वास है कि भाजपा में आते ही वह अपने क्षेत्र का विकास बेहतर ढंग से कर पाएगी।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image