कटनी

एकता, समानता और कर्म की पूजा का संदेश, धूमधाम से मनी संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती

पवई, यशभारत। नगर में शुक्रवार को नामदेव समाज पवई द्वारा संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की 756वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। पूरा नगर भक्तिए संगीत और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनए माताएं.बहनें और बंधु हजारों की संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक स्थित मंदिर में संत नामदेव जी के हवन.पूजन एवं विधि.विधान से अनुष्ठान के साथ हुई। इसके बाद माँ काली प्रांगण में संगीतमय श्री हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ हुआ। इस दौरान प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे और संत नामदेव के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। अंत में कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआए जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संत नामदेव का जन्म 26 अक्टूबर 1270 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नरसी.बामणी गांव में हुआ था। वे भक्ति आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में वारकरी संप्रदाय को जन.जन तक पहुंचाया। वे संत ज्ञानेश्वर के समकालीन थे। उन्होंने वि_ल की सगुण भक्ति के साथ निर्गुण ब्रह्म की उपासना का भी प्रचार किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब में उनके 61 पद शामिल हैं, जो उनकी अखिल भारतीय ख्याति का प्रमाण है। उन्होंने मराठी के साथ हिंदी में भी बड़ी संख्या में भजन रचे। लोगो ने कहा कि संत नामदेव जी का जीवन आज भी एकता, समानता और कर्म की पूजा का संदेश देता है। उन्होंने जात.पात का भेद मिटाकर मानवता को ही सबसे बड़ा धर्म बताया था कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के युवाओ का विशेष सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button