कटनी

62 जोड़ों ने लिए सात फेरे, कंकाली माता प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम

पवई, यशभारत। ग्राम पंचायत बनौली कुआंताल स्थित कंकाली माता प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान 62 जोड़ों ने एक ही मंडप में सात फेरे लिए और नई जिंदगी की शुरुआत की। पूरे प्रांगण में मंत्रोच्चारए बैंड.बाजे और बधाईयों की गूंज रही । कार्यक्रम के लिए कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद 62 आवेदन पात्र पाए गएए जिनके विवाह संपन्न कराए गए। वहीं विभिन्न खामियों से 21 आवेदन अपात्र पाए गए। अपात्र आवेदनों में आयुए दस्तावेज अधूरे होना पाया गया प्रशासन ने पात्र जोड़ों का विधिवत सत्यापन करने के बाद ही विवाह कराया। सुबह से ही कंकाली माता प्रांगण में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे शेरवानी और पगड़ी में तो दुल्हनें लाल साड़ी और पारंपरिक परिधान में नजर आईं। सभी जोड़ों को गले में फूलों की माला पहनाई गई। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ एक-एक जोड़े के फेरे कराए। वहीं निकाह के जोड़ों का निकाह रीतिरिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष मीना राजे, जनपद अध्यक्ष मोहनी मिश्रा, जनपद पंचायत पवई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश उपाध्यायए जनपद सदस्य ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। जनपद अध्यक्ष मोहनी मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना हैए ताकि किसी भी परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने बताया कि सभी पात्र जोड़ों को शासन की योजना के अनुसार सहायता राशि और गृहस्थी का सामान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भोजन, पेयजल, बैठने और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही। महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने सुबह से देर शाम तक व्यवस्थाओं को संभाला। विवाह संपन्न होने के बाद नवविवाहित जोड़ों को विदाई दी गई। इस दौरान कई परिवार भावुक नजर आए। परिजनों ने आयोजन के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से उनका बड़ा खर्च बचा और बेटियों का विवाह सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button