कटनी

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर शहर में निकली बाइक रैली

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर शहर में निकली बाइक रैली

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली, प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

IMG 20261116 WA0053

कटनी, यशभारत। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में बाइक रैली निकाली गई। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में आयोजित रैली दोपहर 2 बजे गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई। रैली में सिख समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
बाइक रैली हीरागंज, नई बस्ती, आदर्श कॉलोनी, चांडक चौक, आजाद चौक, मिशन चौक, बरगवां और माधवनगर गेट होते हुए विश्राम बाबा पहुंची। यहां से माधवनगर, बरगवां, मिशन चौक, थाना तिराहा, सुभाष चौक और स्टेशन तिराहा होते हुए रैली पुनः गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न होगी।
रैली के माध्यम से गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button