कटनी

दो दिन में कटे 76 चालान, वसूले 74 हजार, नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक अंजू लकड़ा, उप निरीक्षक शशि भूषण दुबे, उप निरीक्षक राजकुमार झारिया, सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संदीप वाल्मीकि, सहायक उपनिरीक्षक मनीष बर्मन, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह आरक्षक राजकुमार झारिया द्वारा 2 दिनों के दौरान विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 76 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा 74 हजार 500 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान वाहनों में गलत, अस्पष्ट अथवा बिना नंबर प्लेट,दो बोलेरो वाहनों में काली फिल्म पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसी तरह तिलक राष्ट्रीय स्कूल, घंटाघर चौराहा, खिरहनी ब्रिज, जीजी नर्सिंग होम एवं चांडक हॉस्पिटल के सामने सडक़ पर बेतरतीब पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले 15 वाहनों एवं रॉन्ग साइड से आवागमन करने वाले 25 वाहन चालकों एवं निर्धारित ऊंचाई से अधिक माल लोड करने पर 2 वाहनों, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले पर 5 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button