भोपालमध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय आयोजन से पहले खुली निर्माण की पोल: नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में नाली में धंसी फायर ब्रिगेड, देखें वीडियो

अंतरराष्ट्रीय आयोजन से पहले खुली निर्माण की पोल: नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में नाली में धंसी फायर ब्रिगेड, देखें विडियो

भोपाल, यशभारत। राजधानी के रातीबड़ क्षेत्र स्थित नाथू बरखेड़ा में नवनिर्मित स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एशियन हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार किए गए इस नए स्टेडियम परिसर में नगर निगम की एक फायर ब्रिगेड गाड़ी नाली में धंस गई।

जानकारी के अनुसार, स्टेडियम परिसर में आवाजाही के दौरान जैसे ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड का पहिया नाली पर बने स्लैब के ऊपर चढ़ा, स्लैब वाहन का वजन नहीं झेल सका और भरभराकर टूट गया। स्लैब धंसने से फायर ब्रिगेड का अगला पहिया और हिस्सा नाली में फंस गया।

गौरतलब है कि नाथू बरखेड़ा स्थित इस नए स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में आगामी एशियन हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन प्रस्तावित है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन से ठीक पहले सामान्य निरीक्षण और आवाजाही के दौरान ही नाली का स्लैब टूटने की घटना ने निर्माण एजेंसी के कामकाज और गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की पोल खोल दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button