मुख्य ख़बरें

‘खूनी’ इत्तेफाक: न जान, न पहचान, सीने पर चला दिया चाकू… क्षेत्र में सनसनी

सतना।  जिले के नागौद में  सिंहपुर चौक पर बस से उतरकर अपने भाई को फोन कर रहे युवक पर एक आरोपी ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल युवक को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमला करने के बाद भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि रोहित पुत्र शिवचरण साकेत (24), निवासी ऐरा, थाना रामपुर बघेलान,  बस से नागौद पहुंचा था। सिंहपुर चौक पर बस से उतरने के बाद वह अपने बड़े भाई रहीम कुमार साकेत को फोन लगाने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान करीब 20 साल का एक युवक उसके पास आया और सीने में चाकू मार दिया। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

आरोपी को लोगों ने पकड़ा

रोहित की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। आरोपी चाकू लहराते हुए वहां से भागने लगा, लेकिन कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की।

रोहित ने हमलावर से किसी तरह के विवाद से इनकार किया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button