ओएफके एवं व्हीएफजे कर्मियों के लिए 41 दिनों के बोनस की घोषणा
जबलपुर, यशभारत

जबलपुर, यशभारत । रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के उद्यम म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (Munitions India Limited – MIL) एवं एवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए अपने पात्र कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है।
ज्ञात हो कि एवीएनएल ने एक दिन पहले ही 41 दिनों के बोनस की घोषणा कर दी है अब MIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) की स्वीकृति के बाद कंपनी के ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित / Non-Gazetted) और ग्रुप-सी के कर्मचारियों को 41 दिनों की मजदूरी/वेतन के बराबर बोनस का भुगतान की घोषणा कर दी है।अब जीसीएफ के बाद खमरिया और व्हीएफजे कर्मियों के लिए बोनस घोषित कर दिया गया है। शहर की जीआईएफ के कर्मी भी बोनस घोषित किए जाने की राह देख रहे हैं। यद्यपि सभी कर्मचारी न्यूनतम बोनस 21 हजार रुपए की घोषणा की अपेक्षा करते रहे। लेकिन उन्हें पुराने आधार पर ही बोनस पर संतोष करना पड़ा ।
रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि:
सभी संबंधित फैक्ट्रियों और इकाइयों को आवश्यक डेटा और वित्त एवं लेखा (F&A) विभाग द्वारा सत्यापित रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2026 तक जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।






