Top-5देशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला

नई दिल्ली, यश भारत

नई दिल्ली, यश भारत। दिल्ली की रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार दोपहर वार्ड नंबर-3 में हुई। प्रमोद आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। शुरुआती जानकारी के अनुसार जेल में कुछ कैदियों के साथ विवाद के बाद उस पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे प्रमोद का अन्य कैदियों से विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ कैदियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रमोद की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना के गैंगवार से जुड़े होने की बात सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचता था और इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई थी। भोला और मुकेश नाम के कैदियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।दिल्ली की जेलों में इससे पहले भी कैदियों की हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तिहाड़ जेल में गैंगस्टर अंकित गुर्जर की 4 अगस्त 2021 को और टिल्लू ताजपुरिया की 2 मई 2023 को हत्या हुई थी। टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में जेल के अंदर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button