कोलार की यूबी सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक, दो लोगों पर हमला 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 40 वर्षीय युवक गंभीर घायल, CCTV वीडियो आया सामने

कोलार की यूबी सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक, दो लोगों पर हमला
70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 40 वर्षीय युवक गंभीर घायल, CCTV वीडियो आया सामने
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित यूबी सिटी कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है। यहां कुत्ते के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुत्ते ने 40 वर्षीय अभय परिहार और बुजुर्ग महिला थॉमस पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। वहीं हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कुत्ता एक युवक पर हमला कर उसे काटते हुए नजर आ रहा है। लगातार हो रहे डॉग अटैक से रहवासियों में आक्रोश है। लोगों ने आवारा कुत्तों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाना जरूरी है।







