Top-5देशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों समेत बाघापुराना और धर्मकोट में होंगे चुनाव, 1.76 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों समेत बाघापुराना और धर्मकोट में होंगे चुनाव, 1.76 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

 

पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला नगर निगम सहित तीन स्थानीय निकायों के 52 वार्डों में दोबारा चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सभी वार्डों में 28 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक ईवीएम के जरिए कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 13 नवंबर से नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 14 से 16 नवंबर तक अवकाश के कारण नामांकन नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद 17 से 19 नवंबर तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे। 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

चुनाव में पटियाला नगर निगम के 30, मोगा जिले की बाघापुराना नगर काउंसिल के 15 और धर्मकोट नगर काउंसिल के सात वार्ड शामिल हैं। इसके लिए कुल 150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटियाला में 123, बाघापुराना में 20 और धर्मकोट में सात केंद्र होंगे।आयोग के मुताबिक, तीनों निकायों में कुल 1,76,429 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने खर्च की सीमा भी तय की है। नगर निगम उम्मीदवार अधिकतम चार लाख रुपये और नगर काउंसिल के उम्मीदवार 2.30 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निष्पक्ष चुनाव के लिए हाईकोर्ट की ओर से निगरानी समिति भी गठित की गई है। मतगणना की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button