भोपालमध्यप्रदेश

सोनिया गांधी की आत्मकथा की एक दर्जन प्रतियां खरीदेंगे मनोज शुक्ला

सोनिया गांधी की आत्मकथा की एक दर्जन प्रतियां खरीदेंगे मनोज शुक्ला

शहर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों को नि:शुल्क भेंट करेंगे पुस्तक

भोपाल,यश भारत। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित आत्मकथा ए जर्नी ऑफ लव  की एक दर्जन प्रतियां खरीदी हैं। उन्होंने इस पुस्तक को प्रेम  त्याग  समर्पण और भारतीय संस्कृति से गहरे जुड़ाव की प्रेरणादायक दास्तान बताया है। मनोज शुक्ला के अनुसार, इस आत्मकथा के माध्यम से सोनिया गांधी के जीवन  उनके संघर्ष  विचारों और देश के प्रति समर्पण को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने पुस्तक की प्रतियां शहर के गणमान्य नागरिकों  धर्मगुरुओं  बुद्धिजीवियों और गांधीवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को नि:शुल्क भेंट करने का निर्णय लिया है। शुक्ला का कहना है कि पुस्तकों के माध्यम से विचारों और प्रेरणादायक जीवन प्रसंगों को समाज के बीच पहुंचाया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से वे यह पहल कर रहे हैं  ताकि अधिक से अधिक लोग इस आत्मकथा को पढ़ सकें और इसके विचारों से परिचित हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button