मुख्य ख़बरें

देखते ही देखते आग का गोला बनी दुकान: मनिहारी और कपड़े जलकर खाक, मच गया हड़कंप

यशभारत डिंडोरी/मेहदवानी।मेहदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सारसडोली बाजार में स्थित राज जनरल स्टोर्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखा मनिहारी सामान, कपड़े व अन्य सामग्री आग की चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और दुकानदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए बाल्टी में पानी  और  महराज के पानी टंकी से नल चालु कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की तत्परता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button