सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, 10 नंबर मार्केट में चला विशेष सफाई अभियान , मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी, महापौर और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई सफाई

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, 10 नंबर मार्केट में चला विशेष सफाई अभियान
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी, महापौर और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई सफाई
भोपाल,यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। कर्मचारियों की वापसी के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में राजधानी के 10 नंबर मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर मालती राय, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों की उपस्थिति में बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई कराई गई। साथ ही शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दोबारा सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद निगम प्रशासन ने सफाई कार्यों में तेजी लाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।






