जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में पावभाजी का ठेला लगाने वाले ने गन्ना जूस दुकान में फेंका मरा चूहाः दो भाईयों ने गरम झारा से युवक को पीटा

जबलपुर, यशभारत। लार्डगंज में मरा चूहा फेंकने को लेकर दो आरोपियों ने मिलकर गन्ने का जूस बेचने वाले युवक पर गर्म झारा से वार कर दिया। जिससे वह जल गया। पुलिस आरोपियोंं को तलाश करने में जुटी है।

जानकारी अनुसार दीपांशु कहार 22 वर्ष निवासी अग्रवाल कॉलोनी मदनमहल ने पुलिस को बताया कि वह गन्ने के रस का ठेला चंचला बाई कॉलेज के पास रोड किनारे लगाता है । जब वह अपनी दुकान में था, तभी हीरा स्वीटस के सामने पावभाजी का ठेला लगाने वाले अमन एवं साहिल दोनों एक मरा चूहा लाकर उसके गन्ने के ठेला के पास फैंक कर जाने लगे । उसने कहा कि कहीं दूर जाकर फैंक दो यहां बदबू आयेगी । इतना कहते ही दोनों गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुये अमन ने उसके हाथ पकड़ लिये तथा साहिल लोहे की गरम झारा से हमला कर गाल, सिर में चोट पहुंचा दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button