भोपालमध्यप्रदेश

ऐशबाग में घर के पास से होंडा शाइन बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

ऐशबाग में घर के पास से होंडा शाइन बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

भोपाल, यश भारत। राजधानी में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। ऐशबाग थाना क्षेत्र के दिलकुशा बाग में देर रात एक होंडा शाइन बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात सनशाइन स्कूल और अली आटा चक्की के पास हुई। बाइक का नंबर एमपी 04यूएम 4188 बताया गया है। पीड़ित दानिश के अनुसार  अज्ञात चोर देर रात बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं  जिनमें एक व्यक्ति बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं और चोरी गए वाहनों की बरामदगी नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने पुलिस से वाहन चोरों पर अंकुश लगाने और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button