मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

रपटा पुल पर बस और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर; लगा लंबा जाम

मंडला (यशभारत)। शहर के मंडला और महाराजपुर को जोड़ने वाले व्यस्त रपटा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक यात्री बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सूचना 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

पुल के बीचों-बीच दुर्घटना होने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button