मुख्य ख़बरें

घातक नशे का जाल… युवा बेहाल : ग्राहक का इंतजार… और पहुंच गई खाकी! नशीली गैंग के 5 गुर्गे गिरफ्तार

सतना । नशे की गिरफ्त में आकर युवा मुख्य धारा से कटते जा रहे हैं जिसके चलते पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में नशीली गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 1,656 टैबलेट, सात मोबाइल और एक बाइक जब्त की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक काले रंग की साइन बाइक से उचवा टोला में टैबलेट लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने सतना नदी रपटा पुलिया रोड पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। बाइक के हैंडल पर लटके झोले की तलाशी में 1,176 टैबलेट मिलीं।

गिरफ्तार लोगों की पहचान बड़ा तालाब निवासी विवेक सिंह पटेल और थाना कोटर के गढ़ी मोहल्ला निवासी रावेन्द्र कुशवाहा और सौरभ शुक्ला के रूप में
हुई।

तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई में गढ़िया टोला कब्रिस्तान के पास दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां अलग-अलग जगहों पर नशीली टैबलेट बेची जा रही हैं।  पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए और उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button