कटनी

राष्ट्र की एकजुटता और अखंडता का संकल्प , राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, स्क्रीन पर दिखाया सीधा प्रसारण

कटनी, यशभारत। भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्र की एकजुटता, अखंडता और सामूहिक संकल्प का संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कटनी जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड का लाइव प्रसारण देखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य मीडिया चैनलों के माध्यम से किया गया। आमजन को राष्ट्रीय एकता दिवस के इस गौरवपूर्ण आयोजन से जोडऩे के लिए जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में स्क्रीन लगाकर सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को आत्मसात किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, डीएसपी महिला सेल संधीर चौधरी ने राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह एवं परेड का लाइव प्रसारण देखा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button