कटनी

जब कलेक्टर की नज़र टेबल पर रखी नस्ती पर पड़ी

फर्द-बंटवारा में कमियां आई सामने तो मौके पर कराई पूर्ति,

जब कलेक्टर की नज़र टेबल पर रखी नस्ती पर पड़ी

फर्द-बंटवारा में कमियां आई सामने तो मौके पर कराई पूर्ति,IMG 20260919 WA3588

तहसीलदार-रीडर को नोटिस के निर्देश

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ तहसील में कलेक्टर आशीष तिवारी का औचक निरीक्षण चल रहा था। इसी दौरान उनकी नजर रीडर की टेबल पर रखी बंटवारा नस्ती पर पड़ी। कलेक्टर ने नस्ती अपने हाथ में ली और वहीं खड़े होकर उसके पन्ने जांचने लगे। कुछ ही देर में फर्द-बंटवारा और नक्शा प्रदर्शित नहीं होने के साथ नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर तथा पद-मुद्रा की सील नहीं होने की कमियां सामने आ गईं।
कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अमले से प्रकरण की कमियां पूरी कराईं। आवश्यक हस्ताक्षर करवाए गए और पद-मुद्रा की सील लगाई गई। इसके बाद उन्होंने बंटवारा कार्यवाही नियमानुसार करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर नायब तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी और रीडर मोहम्मद यूसुफ सिद्दीकी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों के पास भी गए और उनसे सीधे पूछा कि वे किस काम से आए हैं। उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति देखी और समय-सीमा में मामलों का निराकरण करने को कहा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, डीएफओ गर्वित गंगवार और एसडीएम निधि सिंह गोहल सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button