कटनी

ढाबों पर बिक रही शराब, आबकारी की दबिश, दो आरोपियों पर कार्रवाई, 112 क्वार्टर देशी शराब जब्त

पन्ना, यशभारत। अवैध शराब के संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने पवई और अमानगंज क्षेत्र के दो ढाबों पर दबिश देकर 112 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 8500 रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना एवं कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी उपायुक्त सागर संभागीय उडऩदस्ता के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह को नोडल अधिकारी बनाकर टीम गठित की है। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पवई हरीश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने पवई और अमानगंज क्षेत्र के ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। ग्राम विक्रमपुर निवासी कल्याण सिंह यादव के कब्जे से एक बोरी में रखे देशी मदिरा के 70 क्वार्टर बरामद किए गए। इसाी तरह अमानगंज स्थित कैप्टन ढाबे पर तलाशी के दौरान ग्राम टपरियन निवासी 26 वर्षीय अजय कुशवाहा के कब्जे से एक कार्टून में रखे देशी मदिरा प्लेन के 42 क्वार्टर जब्त किए गए। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय, आबकारी आरक्षक कुलदीप जाटव एवं सोनू कोरकू शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button