दोस्त बनकर ठगे 98 हजार, फोन पर मित्र बनकर की बात, फिर की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

कटनी, यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत झुरही रोड जैन गौशाला के पास रहने वाले एक व्यक्ति के साथ शातिर ठग ने दोस्त बनकर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोपी ने फोन पर मित्र बनकर बात की और छलपूर्वक खाते से 98 हजार रुपये पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाजी नगर निवासी बाल्मीक प्रसाद मिश्रा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को उसका करीबी दोस्त राजेन्द्र शर्मा बताकर बातचीत शुरू की। दोस्त की आवाज और लहजे में की गई बातचीत ने उसे झांसे में ले लिया। ठग ने बातों ही बातों में ऐसा जाल बुना कि बाल्मीक उस पर भरोसा कर बैठा। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए शातिर आरोपी ने छलपूर्वक और धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 98 हजार रुपये अपने पास ट्रांसनऊर करवा लिए। जब उसे ठगी का अहसास हुआ, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।







