कटनी

चलती ट्रेन में बदमाश ने लूटा यात्री का मोबाइल, कटनी-सतना रेलखंड के पटवारा स्टेशन के पहले आउटर में वारदात

कटनी, यशभारत। चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कटनी-सतना रेलखंड पर पटवारा स्टेशन के पहले आउटर में बदमाश ने चलती ट्रेन में यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिराया और उसे लूटकर फरार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर जीआरपी ने मामले को जांच में लिया है। यात्रियों का आरोप है कि स्टेशन के आउटरों पर प्रभावी निगरानी नहीं होने से चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग लग पा प रहा है। जानकारी के अनुसार बरगवां निवासी मयूर साहू पिता खेमराज निवासी जबलपुर रीवा एक्सप्रेस से सतना जा रहा था। ट्रेन जब पटवारा स्टेशन के पहले आउटर से गुजर रही थी, तभी गेट के पास खड़े मयूर के हाथ पर एक बदमाश ने डंडा मारा। इससे मोबाइल नीचे गिर गया। बदमाश मोबाइल लेकर भाग निकला। घटना के बाद पीडि़त कटनी वापस आया और जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। रेलवे स्टेशन और आउटर क्षेत्रों में मोबाइल चोरी तथा लूट की घटनाओं को लेकर यात्रियों में चिंता व्याप्त है। विदित हो कि एक पखवाड़े पहले तमिल एक्सप्रेस में डकैती जैसी वारदात हो चुकी है, इसके बाद भी बदमाशों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा। यात्रियों का कहना है कि जीआरपी और आरपीएफ की नियमित गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। आउटर क्षेत्रों में निगरानी, संदिग्धों की पहचान और चोरी के मोबाइल की खरीद फरोख्त पर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button