जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सीधी व पन्ना की जमीन पर पहली बार दौड़ेगी मेमू ट्रेन

जबलपुर, यशभारत / बुंदेलखंड एवं बघेलखंड के लिये 24 अक्टूबर 2024 का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन जहां सतना-पन्ना को जोड़ने वाली रेल लाइन पर पहली बार रेलगाड़ी दौड़ेगी, वहीं रीवा-सीधी मार्ग पर भी मेमू ट्रेन सवारी को लेकर चलेगी। इन कार्यक्रमों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल जुड़ेंगे।

रेल सूत्रों के अनुसार 24 अक्टूबर एक मुख्य आयोजन नागौद में होगा, जिसमें सतना के सांसद गणेश सिंह एवं नागेंद्र सिंह के साथ स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे। यहां शुरू होने वाली मेमू ट्रेन देवेंद्रनगर (पन्ना) तक प्रस्थान करेगी जो लौटकर सतना पहुंचेगी। इसी प्रकार का एक कार्यक्रम चुरहट में आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सीधी के सांसद राजेश मिश्रा, रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा के साथ चुरहट के विधायक अजय सिंह ‘राहुल’ भी मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार पन्ना जिले में ट्रेन की छुक-छुक गूंजेगी। इसी प्रकार रीवा से सीधी को जोड़ने वाली नई रेल लाइन पर ट्रेन का पहली बार गमन होगा। जहां रीवा-चुरहट रेलखंड की लंबाई 65 किलोमीटर है जिस मार्ग पर सिलपरा, गोविंदगढ़, बांसा, बघवार, रघुनाथपुर, रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन हैं। वहीं सतना-देवेंद्रनगर रेलखंड 52 किलोमीटर लंबा है जिसमें करही, बरेठिया, नागौद व फुलवारी स्टेशन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button