कटनी

दशहरा महोत्सव : रावण दहन की तैयारियां, फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के पास चौपाटी में होगा दो दिवसीय आयोजन

कटनी, यशभारत। श्री बजरंग उत्सव समिति के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से चौपाटी में फॉरेस्टर प्लेग्राउंड के पास विशाल रावण का दहन किया जाता है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि इसकी तैयारियां विगत 1 महीने से लगातार चल रही है। इस रावण को विशेष तकनीक से कुशल कारीगरों द्वारा बनाया जाता है। इस वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में 20 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एवं 21 अक्टूबर को रामलीला मंचन के के पश्चात प्रभु श्री राम द्वारा रावण का अंत किया जाएगा एवं विशाल रावण के पुतले का इलेट्रिक तीर द्वारा दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संचालन समिति के अध्यक्ष आशीष कन्देले, कार्यक्रम के समन्वयक आशीष गुप्ता, कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, निखिल सित्रे, राजय रजक, नितिन सित्रे, पारस जैन, वीरेंद्र ताम्रकार, अंकुश रैकवार, राहुल सुहाने, सुरेश साहू, ओम दुबे, संतोष पटेल, अजय रैदास, दुर्गेश पटेरिया, सुनील विश्वकर्मा, विनीत पिपरसानिया, दीपक बिचपुरिया, अनुराज रजक, चंचल गुप्ता, प्रमोद केसरवानी, अनु श्रीवास्तत्व, सपना सरवगी, डॉ. ऊषा पांडे, बागिश आनंद, मंजूषा गौतम, अनुराग त्रिसोलिया, मनोज निगम, विष्णु वाजपेई, अभिलेख ताम्रकार, विवेक ताम्रकार, नीलेश विश्वकर्मा, मौसम विश्वकर्मा, आयुष पुरवार, प्रचार समिति में आशीष सोनी, आशीष रैकवार, यश खरे, अमित तिवारी, जितेन्द्र द्विवेदी, सचिन निषाद, शुभ सोनी, अविरल शुक्ला, रितेश गुप्ता, सुलभ सोनी, नितिन रैकवार आदि समिति के लोगों की विशेष सहभागिता है। आयोजन समिति ने कटनी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता से कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button