कटनी
सुभाष चौक में गुरु अर्जन देव जी के बलिदान दिवस पर छबील सेवा का आयोजन कल

सुभाष चौक में गुरु अर्जन देव जी के बलिदान दिवस पर छबील सेवा का आयोजन कल
कटनी, यशभारत। गुरु अर्जन देव जी महाराज के बलिदान दिवस के अवसर पर शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में छबील (शरबत) एवं ठंडे पानी की सेवा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार यह सेवा कल 17 जून को प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होगी और दिनभर निरंतर रूप से संचालित रहेगी। इस दौरान राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत एवं ठंडा जल वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शबद “जप्यो जिन अर्जन देव गुरु फिरि संकट जोनि गरभ न आयो” का स्मरण करते हुए उनके बलिदान एवं शिक्षाओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र की संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







