Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
पुल की रेलिंग से लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
चरगवां क्षेत्र में सुबह शव मिलने से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जबलपुर, यश भारत। जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुल की रेलिंग से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक अहमदपुर निवासी 40 वर्षीय लेखराम गौंड बताया गया है। परिजनों के मुताबिक, वह मंगलवार शाम से घर से लापता था। अगले दिन सुबह पुल की रेलिंग से उसका शव मिलने की जानकारी सामने आई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। मामले में परिजनों से पूछताछ और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।







