जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पुतिन के बयान से डरी दुनिया: रूस ने दी परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी, पश्चिमी देशों की बढ़ी टेंशन

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को परमाणु चेतावनी जारी की है। रूस का कहना है कि बड़े पैमाने पर हवाई हमले की स्थिति में न्यूक्लियर धमाके से जवाब दिया जाएगा। मिसाइल अटैक को पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर हमला माना जाएगा। दरअसल कई क्रूज मिसाइल यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से मिली है जो रूस के अंदर लंबी दूरी तक हमला कर सकती है। राष्ट्रपति पुतिन की यह टिप्पणी मॉस्को की टॉप सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग के तुरंत बाद आई है। रूस की धमकी तब आई है जब यूक्रेन को अमेरिका और ब्रिटेन ने रूसी सीमा के काफी अंदर तक हमला करने की इजाजत दी है। इससे रूस की चिंता बढ़ गई है।

पिछले सप्ताह कथित तौर पर यूके ने यूक्रेन को सटॉर्म शैडो क्रूड मिसाइल के इस्तेमाल की इजाजत दी है। यह मिसाइल 500 किमी की मारक क्षमता रखती है। इसका इस्तेमाल अब तक यूक्रेन ने सिर्फ अपनी सीमा के अंदर रूसी सेना के खिलाफ किया है। रूसी खुफिया विभाग को ऐसी संभावनाओं की जानकारी थी और उसने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि पश्चिम की ओर से यूक्रेन में युद्ध को बढ़ाए जाने से उसे अपने परमाणु सिद्धांत में बदलाव करना जरूरी हो गया है। रूसी राष्ट्रपति ने भी कहा था कि यूक्रेन को मिसाइल हमले की मंजूरी देकर पश्चिम सीधे रूस से लड़ाई लड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App