कटनी

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भैंसवाही में विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस ने भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले से रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने चालक विरूद्ध बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 11 अक्टूबर को गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में ट्रैक्टर रेत से भरी ट्रॉली के साथ मिला। पुलिस ने जब चालक से रेत के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगेए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर.ट्रॉली को मौके पर जब्त कर लिया। मामले में ट्रैक्टर चालक संतोष आदिवासी निवासी ग्राम भैंसवाही के कब्जे से वाहन जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार उक्त ट्रैक्टर का मालिक विनोद पिता होरीलाल राय निवासी भैंसवाही है। जब्त वाहन के संबंध में धारा 106 बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button