धरने के लिए राजघाट जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल बोले- हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है

हम शांति से बैठकर धरना देंगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे लोगों को मारा गया और हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका जा रहा है। हम राजघाट जा रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा, “करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना करना चाहते हैं, लेकिन पहले दिन हमें चुनाव आयोग के दफ्तर के पास रोका गया। फिर दूसरे दिन हमें जंतर-मंतर जाने से रोका गया और हमारे लोगों को मारा।सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी करके देश को हाईजैक किया है। संविधान को नष्ट किया और वोट चोरी की है।”
हम शांति से बैठकर धरना देंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम सभी, यानी इंडी गठबंधन के सांसद, गांधी स्मारक जा रहे हैं। वहां हम धरना देंगे और शांति से बैठकर बस यही प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार, मोदी और शाह को सद्बुद्धि मिले। वे जो कर रहे हैं, वह देश के हित में नहीं है। चाहे वह वोट चोरी का मामला हो, देश में बढ़ती महंगाई हो या युवाओं की समस्या।”







