Top-5कटनीजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबई

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कैट के व्यापारी प्रतिनिधि मंडल की भेंट*

जबलपुर , यश भारत

जबलपुर , यश भारत। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से आज कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की. प्रतिनिधि मंडल ने कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, चेयरमैन सुनील अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष जितेंद्र पचौरी और जबलपुर अध्यक्ष राजीव बडेरिया जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश में व्यापारियों के हित में किये जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं प्रदेश में व्यापार को और अधिक सुगम बनाने को लेकर चर्चा की गई।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को कैट द्वारा प्रदेश स्तरीय भारतीय व्यापार मेला और नवंबर में कैट के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने सहमति जताई।मुख्यमंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार व्यापारी वर्ग के हितों के लिए सदैव सकारात्मक रूप से कार्य करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button