भोपाल

यश भारत ब्रेकिंग : 5.69 करोड़ की एम्फेटामिन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

यश भारत ब्रेकिंग : 5.69 करोड़ की एम्फेटामिन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

– उज्जैन-देवास टोल प्लाजा पर घेराबंदी के बाद डेढ़ घंटे तक चला पीछा, कर्नाटक नंबर की थार के पिछले टायर में छिपाकर ले जा रहे थे 7.116 किलो नशीला पदार्थ

भोपाल , यशभारत। मध्यप्रदेश में नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने 5 करोड़ 69 लाख रुपये मूल्य की 7.116 किलोग्राम एम्फेटामिन जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कर्नाटक नंबर की काले रंग की महिंद्रा थार से नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे। जांच एजेंसियों से बचने के लिए तस्करों ने नशीले पदार्थ को वाहन के पिछले दरवाजे पर लगे अतिरिक्त टायर के भीतर छिपा रखा था। अधिकारियों ने वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), 1985 के तहत कार्रवाई की है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने नशीले पदार्थ की पूरी खेप के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा थार को भी जब्त कर लिया। वाहन में सवार तीनों लोगों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। एजेंसियां अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं।
जांच के दौरान नशीले पदार्थ की खेप के स्रोत, उसकी आपूर्ति से जुड़े लोगों और उसे पहुंचाए जाने वाले संभावित ठिकाने के संबंध में जानकारी जुटाई जा सकती है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से संबंध है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button