भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और एसआईआर प्रक्रिया रोकने की मांग , एसयूसीआई कम्युनिस्ट  ने चेतक ब्रिज चौराहे पर  विरोध प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और एसआईआर प्रक्रिया रोकने की मांग

एसयूसीआई कम्युनिस्ट  ने चेतक ब्रिज चौराहे पर  विरोध प्रदर्शन

भोपाल यश भारत। एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में  कम्युनिस्ट की भोपाल इकाई ने चेतक ब्रिज चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने तथा  की पूरी प्रक्रिया रोकने की मांग की। पार्टी की राज्य कार्यालय सचिव रामावतार शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर 2026 को इंडियन एक्सप्रेस में एसआईआर को लेकर प्रकाशित खुलासों के बाद चुनाव आयोग की सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

उन्होंने दावा किया कि तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने एसआईआर के विभिन्न पहलुओं पर आपत्तियां दर्ज की थीं। शर्मा ने आरोप लगाया कि मौजूदा कानून का उल्लंघन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कथित तौर पर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के पक्ष में एकतरफा फैसले लिए और विभिन्न राज्यों में उसकी चुनावी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

उन्होंने इसे लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला बताया। राज्य समिति सदस्य प्रमोद नामदेव ने कहा कि पार्टी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाए और एसआईआर की पूरी प्रक्रिया रोकी जाए। उन्होंने एसआईआर के दौरान हटाए गए 13 करोड़ मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल किए जाने की भी मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button