Top-5इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमंडलामध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंमुंबईराज्य

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, पुतला फूंका….देंखे वीडियो

लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाया

जबलपुर, यश भारत। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीण कांग्रेस और शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया। एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विक्टोरिया टाउन हॉल से पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े और बाद में ज्ञानेश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस सड़क पर आंदोलन जारी रखेगी।

लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि पूरा देश चुनाव प्रक्रिया को लेकर आंदोलित है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल सामने आए हैं और सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। घनघोरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और मताधिकार की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखेगी। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि नियुक्ति संबंधी व्यवस्था में बदलाव के समय ही कांग्रेस ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।

सरकार और चुनाव आयोग से जवाब की मांग

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में हुए बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सवालों पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर जनता के बीच सवाल खड़े हुए हैं। वहीं चुनाव आयोग ने अपनी प्रक्रियाओं को कानून के अनुरूप बताया है और आयोग के भीतर मतभेद संबंधी रिपोर्टों पर भी अलग पक्ष रखा है।
प्रदर्शन में ग्रामीण और शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक लखन घनघोरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button