भोपालमध्यप्रदेश

3 अक्टूबर से बंद हो सकता है बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज, वैकल्पिक मार्ग की मांग, बंद हुआ तो कई इलाकों के लोगों की बढ़ेगी परेशानी

3 अक्टूबर से बंद हो सकता है बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज, वैकल्पिक मार्ग की मांग, बंद हुआ तो कई इलाकों के लोगों की बढ़ेगी परेशानी

भोपाल यश भारत। राजधानी में बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज को 3 अक्टूबर 2026 से बंद किए जाने की तैयारी है। यह अंडरब्रिज ऐशबाग  बाग फरहत अफजा  बाग उमराव दूल्हा  नवीन नगर  महामाई का बाग और पुष्पा नगर सहित कई इलाकों को भारत टॉकीज क्षेत्रों से जोड़ता है। अंडरब्रिज के बंद होने से इन क्षेत्रों के लोगों के आवागमन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले बोगदा पुल और 90 डिग्री मार्ग के बंद होने के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। ऐसे में बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज भी बंद होने से क्षेत्रवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
कांग्रेस नेता अलमास अली और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अंडरब्रिज को बंद करने से पहले आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन इसके साथ ही लोगों के सुगम और सुरक्षित आवागमन का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरब्रिज बंद होने की स्थिति में यातायात का दबाव आसपास के मार्गों पर बढ़ सकता है। ऐसे में प्रशासन को पहले से ट्रैफिक व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग को लेकर स्पष्ट योजना बनानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button