कटनीभोपालमध्य प्रदेश

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का कल पैदल मार्च, पुतला दहन की तैयारी

सुभाष चौक से कचहरी चौराहे तक निकलेगा मार्च; मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का कल पैदल मार्च, पुतला दहन की तैयारी

सुभाष चौक से कचहरी चौराहे तक निकलेगा मार्च; मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनScreenshot 20260929 170028 Google

कटनी, यशभारत। मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा कल बुधवार को विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे सुभाष चौक से शुरू होने वाला मार्च थाना तिराहा होते हुए कचहरी चौराहा पहुंचेगा, जहां विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले दहन करने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला और ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह के साथ ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष, पार्षद, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button