रंजिश का खूनी अंत: सिर पर लाठी के वार से ली पड़ोसी की जान, आरोपी को पुलिस ने ससुराल से किया गिरफ्तार

रीवा । पुलिस ने आपसी रंजिश में हुई हत्या के आरोपी को ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मनगवां मनस्वी शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी मनगवां पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में मनगवा स्तर पर पुलिस टीम गठित कर थाना मनगवां में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण के फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि गांव के ही पडोसी भूरा उर्फ सनोज कोल द्वारा पुरानी बात की रंजिश को लेकर फरियादी के भाई मृतक- राहुल रावत पिता बृजेन्द्र रावत उम्र 18 वर्ष नि. सूरा थाना मनगवां को जान से मारने की नियत से सिर मे लाठी मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गया।
फरियादी/सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर थाना मनगवां में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर थाना स्तर पर तत्काल पुलिस टीम गठित की जाकर प्रकरण के आरोपी की तलाश की गई।
आरोपी अपने आप को छिपाये हुये था। काफी अथक प्रयास के बाद प्रकरण के आरोपी को उसकी ससुराल ग्राम गोंदरी से मय घटना में प्रयुक्त बांस के डंण्डे को जप्त जाकर आऱोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी सनोज कोल उर्फ भूरा कोल पिता दऊआ कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सूरा थाना मनगवां, रीवा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा में भेजा गया।







