मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

डिप्टी सीएम सख्त, कहा-अस्पताल में मरीजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों और आईसीयू का निरीक्षण करते हुए मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर इलाज, दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक, जांच उपकरणों की सुचारू व्यवस्था और अस्पताल में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज, दवाओं और स्वच्छता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता से समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पूरे विंध्य के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहां नई सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा आधुनिक तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button