जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस पर निकलेगी पैदल रैली

27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस पर निकलेगी पैदल रैली

जबलपुर, यश भारत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 27 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में समन्वय सेवा केंद्र जबलपुर एवं दिव्यांग सेवी संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे लॉर्डगंज थाना से पैदल रैली के साथ होगी। रैली समन्वय सेवा केंद्र, आदि शंकराचार्य चौक तक पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे समन्वय सेवा केंद्र परिसर में मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और उद्बोधन होंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बधिरजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। भाजपा दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक और प्रदेश सह संयोजक समीर दीक्षित ने नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button