
जबलपुर, यश भारत। बेलबाग और पनागर पुलिस ने जुए के दो फड़ों पर कार्रवाई करते हुए कुल 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी और जुआ सामग्री जब्त कर सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बेलबाग थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि गत रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंजड़ मोहल्ला स्थित नर्मदा मंदिर के पीछे गली में जुए का फड़ चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे सुमित बारी (38), बब्बू उर्फ सतीश सोनकर (35), सूजल जाट (22), चिक्की उर्फ विकास जाट (37), रूपेश जाट (51), अरविंद जाट (46), श्याम किशन जाट (50), बाल किशन जाट (43) और चेतन देशमुख (37) को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 हजार 520 रुपए की नगदी जब्त की। सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार पनागर पुलिस ने भी जुए के फड़ पर दबिश देकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पनागर थाना प्रभारी डीएसपी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बड़ा फुहारा चौक में जुआ खेलने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रकाश चंद (66), रंजीत सेन (30), प्रदीप कुमार गुप्ता (65), भानु पटेल (35), मनीष खम्परिया (50), प्रहलाद सोनी (65), सतीश सैनी (67) और राम खिलावन (52) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 37 हजार रुपए की नगदी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।







