मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
अपहरण भी किया, तलाशने का ढोंग भी रचा: आंगनबाड़ी सहायिका की करतूत बेनकाब, 4 गिरफ्तार

रीवा । रीवा में समान थाना इलाके में आंगनबाड़ी सहायिका और उसकी सहेली ने ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। उसे बेहोश करने के बाद बोरी में भरकर सहेली की रिश्तेदार को सौंप दिया। जो उसे अपने मायके ले गर्न। इधर, दोनों आरोपी बच्ची के परिजन के साथ उसे तलाशने का नाटक करती रहीं।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में बच्ची भाई के साथ आंगनबाड़ी जाती दिखी। आंगनबाड़ी पहुंचे तो सहायिका ने बच्ची के घर जाने की बात कही। पुलिस की सख्ती के बाद गई और वारदात का खुलासा कर दिया।
पुलिस ने वारदात को सुलझाकर 3 महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ितों ने थाने में 23 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे समान थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।







