कटनी

भोपाल में जमीन के मालिकाना हक का मुद्दा, प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में कटनी के प्रतिनिधि मंडल ने की सहभागिता, मुख्यमंत्री ने की सराहना

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट द्वारा भोपाल स्थित सिंधु भवन ट्रस्ट के सभागार में आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन में कटनी जिले के प्रतिनिधि मंडल ने सहभागिता करते हुए सिंधी समाज की जायज मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी रही। अन्य अतिथियों के रूप में इंदौर के सांसद शकंर लालवानी, विधायक भगवानदास सबनानी, जबलपुर केंट के विधायक अशोक रोहाणी ने सिंधी समाज की समस्याओं को सुना एवं माधवनगर के सिंधी विस्थापित परिवारों के काफी समय से लंबित मालिकाना हक का निराकरण अतिशीघ्र कराने का आश्वासन दिया। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि कटनी के प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ समाजसेवी झम्मटमल ठारवानी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, समाजसेवी प्रकाश आहूजा, गोविंद सचदेवा, खियल चावला, निरंजन पंजवानी, साजन दास सचदेवा, पार्षद श्याम पंजवानी, उद्योगपति प्रेम बत्रा, सुरेश केसवानी, राजकुमार रोहरा, संजय खूबचंदानी, अमर पुरुस्वानी, अशोक गंगवानी, डॉ प्रेम जसूजा, पार्षद गोविंद चावला, राहुल होतवानी, रवि प्रथ्यानी, भावेश ठारवानी आदि उपस्थित रहे। सम्मेलन का आयोजन सिंधुरत्न वरिष्ठ समाजसेवी ट्रस्ट के संस्थापक ईश्वरदास झामनानी, अध्यक्ष राजेंद्र मनवानी, सचिव महेश ठारवानी एवं सहसचिव हरीश ज्ञानचन्दानीएकविता इसरानीएश्याम कुमार चंदनानीएमनोज राजानी आदि के सानिध्य में संपन्न हुआ।
सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिंधी समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय है। सिंधी समाज का पिछला 80 वर्ष का समय कठिनाईयों और संघर्ष से भरा रहा। समाज ने विभाजन की विभिषिका झेली, जन्मभूमि, घर और कारोबार छोड़ा, पर समाज बंधुओं का हौसला, धर्म और संस्कार कभी नहीं छूटे। चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपनी पहचान और गौरव को बनाये रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवर राम और शहीद हेमू कलानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने अपना वादा निभाया।
युवा पीढ़ी आगे आकर करे नेतृत्व : प्रेम बत्रा
सम्मेलन में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रेम बत्रा ने सिंधी सम्मेलन के लिए मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट को साधुवाद देते हुए युवा वर्ग से आगे आकर नेतृत्व करने का आव्हान किया। उन्होंने वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए बुजुर्ग जनों से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button