कटनी

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया चक्का जाम

 

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया चक्का जामIMG 20260517 WA0042 IMG 20260517 WA0043 IMG 20260517 WA0041

कटनी, यशभारत। जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतरी में भीषण गर्मी के बीच गहराए पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं Bakal Police Station थाना प्रभारी दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर मार्ग खोल दिया।

इस दौरान चक्का जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इनका कहना है

सीईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्राम बरतरी में पेयजल समस्या को देखते हुए पंचायत को सभी वार्डों में पेयजल परिवहन के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्युत आपूर्ति होने पर अन्य पंचायतों से पानी लाकर सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button