भोपाल पहुंचे ओवैसी, बोले—मध्यप्रदेश में संगठन को देंगे नई धार – एआईएमआईएम अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात

भोपाल पहुंचे ओवैसी, बोले—मध्यप्रदेश में संगठन को देंगे नई धार
– एआईएमआईएम अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदेश के राजनीतिक मुद्दों पर रखी बात
भोपाल, यश भारत। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली के निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समसामयिक विषयों पर पार्टी का पक्ष रखा।
ओवैसी ने मध्यप्रदेश में एआईएमआईएम के संगठन को मजबूत करने और पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों सहित कई मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। ओवैसी के भोपाल दौरे को मध्यप्रदेश में एआईएमआईएम की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







