कटनी

सूने मकानों से लाखों के जेवर व नकदी पार, बड़वारा में वाहन से 350 लीटर डीजल चोरी, चोरों का पता लगा रही पुलिस

कटनी, यशभारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयला प्लांट के सामने खड़े वाहन की टंकी से 350 लीटर डीजल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 12 सितंबर की रात 11 बजे से 13 सितंबर की तडक़े 2 बजे के बीच ग्राम मझगवां स्थित बरही रोड श्रीवास्तव कोयला प्लांट के सामने हुई। उमेद सिंह पिता स्व. गनपत सिंह राजपूत निवासी तालनपुर थाना गोटन जिला नागौर राजस्थान की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है। डीजल की कीमत 34 हजार 650 आंकी गई है। कुठला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर गली नंबर एक में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। फरियादी राकेश केशरवानी के मकान में 12 और 13 सितंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर ताला तोडक़र अंदर दाखिल हुए। चोर अलमारी में रखे 2.50 लाख रुपये नकद के साथ सोने की चेन, लॉकेट, पंचाली, अंगूठी तथा चांदी का चूड़ा, कटोरी, चम्मच और गिलास सहित अन्य सामान ले गए। कुठला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी हटाई में भी अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात एवं नकदी चोरी कर ली। घटना 12-13 सितंबर के बीच दोपहर करीब 12.30 से 1.30 बजे के बीच की बताई गई है। राजेन्द्र यादव के घर से चोर चांदी का डोरा, पायल, हाथ मेहंदी, बाजूबंद, बिछिया, चूडिय़ा सोने के लॉकेट सहित 10 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। बड़वारा पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। लगातार सामने आई चोरी की घटनाओं के बाद संबंधित थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button