इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सरकारी अवकाश में स्कूल खुले तो नेताओं ने जताई नाराजगी

जबलपुर, यश भारत। गोहलपुर क्षेत्र में सरकारी अवकाश और त्योहार के दिन निजी स्कूल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर स्थानीय नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के नगर महामंत्री मुजम्मिल अली ने बताया कि शासकीय कार्यालय और स्कूल बंद होने के बावजूद क्षेत्र के दो निजी स्कूल ईडब्ल्यूएस और फरहान हायर सेकेंडरी स्कूल खुले पाए गए। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रैक्टिकल और पेपर होने का तर्क दिया गया। इस पर नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकारी अवकाश के दिन स्कूल खोलने की अनुमति दी जा रही है तो क्या ईद, मुहर्रम सहित अन्य त्योहारों के अवसर पर भी इसी तरह स्कूल संचालित किए जाएंगे।नेताओं का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से समाज में गलत संदेश जाता है। जब शासकीय स्कूल बंद हैं, तो निजी स्कूलों का संचालन नियमों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने स्कूल संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button