
जबलपुर, यश भारत। रांझी थाना क्षेत्र के मेमोरी व्हीकल मोड़ पर पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे बदमाशों की घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले, जबकि तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगू यादव, अंशु उर्फ यश मलिक और अंकित उर्फ बिल्लू गिराए के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो गंगू यादव के खिलाफ करीब तीन दर्जन अपराध दर्ज मिले। वहीं अंशु उर्फ यश मलिक के खिलाफ तीन से चार तथा अंकित उर्फ बिल्लू गिराए के खिलाफ दो अपराध दर्ज होना बताया गया है।






