इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मोदी के 25 साल के सुशासन पर भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में होंगे विविध सेवा कार्यक्रम

जबलपुर, यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। सोमबार भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता को मप्र तीर्थ क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने संबोधित किया। पत्रकारवार्ता में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अजय विश्नोई, इंदु तिवारी, अशोक रोहाणी, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

गोंटिया ने बताया कि अभियान के तहत 17 सितंबर को सेवा दिवस पर रक्तदान शिविर और प्रदेश के 71,930 बूथों पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान, स्कूलों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ तथा लाभार्थियों की सफलता की कहानियां सामने लाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न गतिविधियों में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button